फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों के साथ पांच चोर धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीधक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर वाहन चोरी के प्रकरण पर रोकथाम लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अदद चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर के चोरों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज उपनिरीक्षक बृजेश शुक्ला को सूचना मिली कि पांच व्यक्ति दो मोटर साइकिल पर सवार होकर बलिया शहर की तरफ आ रहे है जो मोटर साइकिल चोर है। जिस वाहन से आ रहे है वह भी चोरी की है। मुखबिर की बातों पर विश्वास करके चौकी प्रभारी बृजेश शुक्ला व संजय कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा वैशाली तिराहा पर आकर माल्देपुर की तरफ से आने वाली बाइकों की चेकिंग करने लगे कुछ ही देर बाद दो बाइक सामने की तरफ से आते हुए दिखाई दी। जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण भागने लगे, किसी तरह पीछा करके अभियुक्त सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिकोट लाला का छपरा निवासी प्रवीण कुमार राजभर उर्फ गोलु पुत्र शिवानन्द राजभर, जितेन्द्र कुमार उर्फ सोनु पुत्र दयाशंकर राय, भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर निवासी संतोष चौहान पुत्र अनिल चौहान, भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली निवासी संतोष सिंह उर्फ रामदास पुत्र रविकान्त सिंह, भीमपुरा नंबर एक निवासी निर्मल सिंह उर्फ चित्तू पुत्र स्व0 शमशेर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया। बाइकों का कागजात मांगा गया तो नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने शक के बाद उनके पास से एक हीरो ग्लैमर, एक हीरो सुपर स्प्लेंडर रंग काला बिना नं0 प्लेट को पुलिस हिरासत में लिया गया। पांचो व्यक्तियों से वाहनों के बारे में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि बाइक निर्मल सिंह उर्फ चित्तू के घर छिपा कर रखी गयी है। जहां से 3-पैशन प्लस बिना नबर प्लेट, आई स्मार्ट बिना नंबर प्लेट, बाइक प्लसर बरामद की गई। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वाहनों को चोरी करके फर्जी कागजात तैयार करके फर्जी नं0 प्लेट लगाकर हमलोग 15 से 20 हजार में बेच देते है।इस मामले में पुलिस ने थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं का मुकदमा दर्ज कर पांच अभियुक्तों को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें