फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की पिटाई कर रुपये छीनने का आरोपी दरोगा, दो सिपाही सस्पेंड

Tue, 24 Jul 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिव्यांग ग्रामीण के साथ मारपीट कर रुपये छीनने के लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले हैं। इसपर एसपी रामलाल वर्मा ने थाना ईसानगर में तैनात अंडरट्रेनी दरोगा दिनेश कुमार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सीओ धौरहरा को सौंपी है। उधर कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर थाना फूलबेहड़ के एसआई संतोष यादव को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव गुलरिया निवासी एक पैर से दिव्यांग कमलेश ने 17 जुलाई को डीएम को शिकायती पत्र दिया था। उसका कहना था कि उसने गांव महम्दापुर में सेमल के पेड़ खरीदे थे। जब वह पेड़ कटवाने जा रहा था तभी पुलिस चौकी खमरिया के सिपाही विनोद पांडेय ने उससे 10 हजार रुपये ले लिए। पहली जुलाई को वह पेड़ कटवाने के बाद उन्हें ट्रॉली में भरकर ला रहा था। इसी बीच गोनिया-बेहटा चौराहा पर दरोगा दिनेश कुमार, सिपाही रोशनलाल और विनोद कुमार पांडेय आ धमके। तीनों ने उसे रोक लिया और जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से 17 हजार रुपये छीन लिए और भगा दिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर एसपी रामलाल वर्मा को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। इस पर दरोगा और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ धौरहरा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि थाना फूलबेहड़ में तैनात एसआई संतोष यादव को लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें