फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लदे छह मिनी ट्रक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर शुक्रवार की रात नरहीं तथा कोरंटाडीह पुलिस ने अलग-अलग माल लदे छह मिनी ट्रकों को कब्जे में लिया। ट्रक अवैध तरीके से सामानों को लेकर गंगा पुल के रास्ते बिहार जा रहे थे। पुलिस देख कर वाहन चालक गाड़ी को लॉक फरार हो गए। पूरी रात पुलिसकर्मी चौराहे पर चक्रमण करते रहे। हालांकि गुरुवार को भी पुलिस ने एक बालू लदे ट्रक को कब्जे में लिया था। अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भरौली गंगा पुल के तीन साल पहले भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित होने के बाद से ही वन विभाग की मिलीभगत से खासकर लाल बालू की तस्करी हो रही है। हालांकि इस रास्ते पुलिस की मिलीभगत से दो तरफा तस्करी को अंजाम दिया जाता है। लेकिन बीते दो दिनों से नरहीं तथा कोरंटाडीह पुलिसकर्मियों ने वाहनों की धर पकड़ तेज कर दी है। बताया जाता है कि गुरुवार को एक गाड़ी पकड़ने के बाद शुक्रवार की रात में भी पुलिस ने तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे खाद्यान्न, धान, उर्वरक आदि लदे आदि दर्जन मिनी ट्रकों को भरौली चौराहे के पास रोका और कागजात आदि दिखाने को कहा। लेकिन वाहनों के चालक कागजात दिखाने के बहाने गाड़ियों को लॉक कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रात में एक मिस्त्री बुलवाकर वाहनों के गेट के लॉक खुलवाए और ट्रैक्टर से खींचवाकर सभी वाहनों को बतौर लावारिस कोरंटाडीह चौकी में दाखिल कर दिया। कोरंटाडीह चौकी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दो दिनों में कुल सात मिनी ट्रकों को कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई के लिए आला अफसरों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें