बैरिया। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के कुछ दूरी पर करीब 55 लाख से अधिक का चंडीगढ़ पंजाब निर्मित 1330 पेटी देशी शराब बैरिया पुलिस ने पकड़ा। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बैरिया पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि माने तो अवैध शराब का धंधा करने वाले छह लोगों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिसुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के पास एक बगीचे में गड्ढा खोद कर भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाया गया है, मय फोर्स बिसुनपुरा पहुंच गई, बगीचे में गड्ढे को झाड़ से ढका गया था। झाड़ हटाते ही अवैध शराब की पेटियां दिखना शुरू हो गया, सहयोग में पहुंचे एसआई रविंद्र यादव, एसआई रवींद्र पांडेय आदि पुलिसकर्मियों ने गड्ढे से शराब की पेटियों को निकाल कर पिकअप व ट्रैक्टरों से लाद कर थाना भेजवाया। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने कहा कि करीब 55 लाख रुपये का चंडीगढ़, हरियाणा निर्मित 1330 पेटी देशी शराब पकड़ा गया है, मामले की जांच की जा रही है, करीब आधे दर्जन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।