फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो पलटने से चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को टेंपो पलटने से चालक समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रुप से चालक तथा एक महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2 बजे रेवती- बलिया मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप से 50 मीटर के करीब दक्षिण रेवती से सहतवार की तरफ जा रहा यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार हीरावती देवी (25) पत्नी रामबाबू चौहान निवासी उदहां, चालक किशोर (50) पुत्र स्वर्गीय वीर बहादुर राजभर निवासी केवरा, नीरज (22) पुत्र प्रेम नाथ भारद्वाज, मोहित (5) पुत्र धनंजय भारद्वाज निवासीगण गायघाट तथा हीरावती देवी की पुत्री संध्या (22 दिन) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें