फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के न्याय की आस टूट रही है। घटना के 27 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि एक आरोपी आत्मसमर्पण कर चुका है। पीड़िता ने जब सीएम और प्रशासन से इच्छामृत्यु मांगी तो पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए। एफआईआर दर्ज की लेकिन फिर सुस्त हो गई। नतीजतन आरोपी घूम रहा और पीड़िता न्याय पाने की आस में तिल-तिल कर घुट रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग व जिलाधिकारी को पत्रक भेजकर इच्छामृत्यु मांगी थी। जिसमें उल्लेख किया था कि 10 अप्रैल की दोपहर गांव की ही निवासी उसकी सहेली सहेली किरन पुत्री पलटू गोंड उसके घर आई थी और उसे अपने घर ले गई थी।जहां पहले से मौजूद किरन के बड़े पिता का लड़का सिंटू गोंड पुत्र गुप्तेश्वर गोंड तथा धनंजय शर्मा उर्फ टुन्नू शर्मा पुत्र साधु शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जबकि किरन दरवाजे पर बैठी रही। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। भय से उसने परिवारीजनों को कुछ नहीं बताया था। लेकिन चार माह बाद गर्भवती होने का एहसास होने पर माता पिता को जानकारी दी। परिवारी जनों की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
उधर, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस के भय से आरोपी सिंटू ने एडीजे प्रथम के कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस के पकड़ से कोशो दूर है। इस बाबत सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है, शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें