फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने लाइन होटल में मारपीट के साथ की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के सामने रसड़ा रोड पर स्थित धनंजय लाइन होटल पर रविवार की रात एक बजे छह की संख्या में बदमाशों ने धावा बोलकर होटल संचालक के पिता और भाई को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। साथ होटल में रखी कुर्सियां और चौकी को भी तोड़ दिया। होटल संचालक धनंजय मौर्या के अनुसार बदमाशों ने कैश पर बैठे उसके भाई अजय मौर्या की जेब से 1500 रुपये निकालने के अन्य सामान भी लूटपाट कर चलते बने। घटना से अन्य दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। वहीं धनंजय की मानें तो होटल पर यह तीसरी घटना है, इसके पहले भी बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया, हर बार तहरीर दी जाती है, लेकिन पुलिस की खामोशी के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती और मनबढ़ बार-बार घटना को अंजाम देता है।
विज्ञापन

शंकरपुर ग्राम निवासी धनंजय मौर्या सिंहपुर में लाइन होटल चलाता है, होटल चलाने में उसके पिता व भाई भी सहयोग करते हैं। बताया कि रविवार की रात एक बजे छह युवक शराब के नशे में लाठी-डंडों के साथ अचानक होटल पर आ धमके और कैश पर बैठे भाई अजय मौर्या को पीटने लगे, उसे बचाने के लिए जब उसके पिता रामविलास गए तो मनबढ़ो ने उन्हें भी लाठी डंडो से पीट दिया। इस घटना से होटल में भगदड़ मच गई। बदमाशों ने भाई की जेब से पैसा लेने के साथ ही और भी कई सामान लेकर भाग खड़े हुए। इससे कुछ ड्राइवर भी घायल हो गए। घटना की नामजद तहरीर होटल संचालक धनंजय मौर्या ने पुलिस को दे दी है। पिछले साल भी मनबढ़ो ने दो बार धनंजय के होटल में मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसकी नामजद तहरीर देने पर भी पुलिस आज तक मनबढ़ो पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। सिंहपुर स्थित चट्टी पर स्थानीय दुकानदारों ने इन बदमाशों के कारण भय व्याप्त है।
सिंहपुर चट्टी पर विगत कई वर्षों से स्थानीय ग्राम के ही कुछ दबंग बदमाशों से स्थानीय दुकानदारो में दहशत का माहौल है। पिछले वर्ष एक मिठाई की दुकान में आग लगा दिया गया था, वहीं अब तक तीन बार धनंजय लाइन होटल पर लूट और तोड़फोड़ की गई। हर बार मामले में लिखित तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न किया जाना पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है, जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें