भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धसकरी में मंगलवार को लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमके ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। दोनो ओर से आधा दर्जन लोगों के घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव के भोनू चौहान व लालता यादव के बीच नगदी लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी दोनो के बीच मारपीट हो चुकी है। आज की घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मंगलवार को दोनों पक्षों में तगादा को पहले कहा सुनी हुई जिसके बाद मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष के संजय चौहान (30), भोनू चौहान (50), संजू (15) तथा केवला देवी (50) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धीरज कुमार (31), लालता यादव (48) को भी चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों का मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की है।