फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ कोल्ड ड्रिंक और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी मोड़ चौराहे पर स्थित कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान की ताला तोड़कर नगदी सहित कोल्ड ड्रिंक्स आदि पर शुक्रवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रसड़ा कस्बा के उत्तर पट्टी निवासी सलीम अंसारी की कोटवारी मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान का ताला बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गोदाम और काउंटर को खंगाल दिया। दुकानदार शनिवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा था और पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक के अलावा काउंटर में रखे 14 सौ रुपए गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें