फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर कैथवली नहर के पास एक बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बोलोरो भी सौ मीटर दूरी पर आगे जाकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार घायल युवक को बेरुआरबारी अस्पताल पर पहुंचाया गया जहां से उसे गंभीर स्थिति में बलिया रेफर कर दिया गया। उधर, बोलेरो चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सवा छह बजे के करीब बेरुआरबारी के तरफ से तेज गति से आ रही बोलरो ने असेगी निवासी 25 वर्षीय अभिषेक यादव की बाइक में मुख्य मार्ग पर बेरुआरबारी के पास टक्कर मार दी। इससे अभिषेक के सिर व पैर में गम्भीर चोटें लगी हैं। वहीं, घटना के बाद कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर बोलोरो भी सड़क किनारे खाई में पलट गयी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वह, स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को बेरुआरबारी अस्पताल पर पहुंचाया गया जहा डाक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए बलिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें