फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरी विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर पांच में शनिवार की रात बंदर से बचने के लिए भागते वक्त एक विवाहिता छत से गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर गए, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के लिए वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच निवासी स्व मोहन गुप्ता की पुत्री गुंजा (24) पत्नी राजू की शादी ढाई माह पूर्व हुई थी। शादी में विदाई के बाद वह दो दिन पूर्व अपने मायके बेल्थरारोड आई थी। बताते हैं कि शनिवार की रात नौ बजे गुंजा किसी काम से छत पर गई थी। इसी दौरान बंदर ने गुंजा को दौड़ा लिया। बंदर के डर से वह भागने लगी और असंतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़ी। इससे गुंजा के हाथ-पैर टूट गए और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन परिजनों ने गुंजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के लिए वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस से महिला का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। ससुरालीजनों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें