फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रंसग के कारण हुई चाची-भतीजा की मौत!

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कामसीपुर गांव में मंगलवार को हुई चाची और भतीजा की मौत को लेकर तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गरम है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चाची और भतीजा की मौत अवैध संबंधों के चलते हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बबलू और उसकी चाची के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध थे। इसी बीच बबलू की शादी तय होने के कारण घर के किसी सदस्य ने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद बबलू ने जहर खा लिया। जब उसकी हालते बिगड़ने लगी तो घर के लोगों ने सर्प काटने की बात कहते हुए उसे इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। घर वालों ने शव को घर पर लाने के बाद आनन-फानन में तिराहीपुर टोंस नदी के किनारे दाह संस्कार करना शुरु कर दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसी बीच बबलू की मौत की जानकारी होते ही उसकी चाची बबली ने भी शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजन अस्पताल ले गए लेकिन देर रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें