बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों ने दूसरे के छत के सहारे आंगन में उतरकर नगदी, सोने चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपये के घरेलू सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
घघरौली गांव निवासी राजरिखी प्रसाद मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो गए। रात में किसी समय चोर दूसरे के घर के छत के सहारे उसके छत से सीढ़ी के रास्ते घर में आ गए। इसके बाद चोरों ने बगल के घर में रखा चार बक्सा छत पर उठा ले गए। पीड़ित की मानें तो बक्से में 45 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये कीमती सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर चंपत हो गए। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घर के सभी सामान बिखरे पड़े हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, छाता गांव स्थित पूर्वांचल बैंक समीप डा. अजय बहादुर सिंह के अस्पताल का ताला तोड़कर उसमें रखा इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। पीड़ित डाक्टर ने बताया कि वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।