फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दंपति ने एक साथ मौत को लगाया गले, पत्नी ने पहले जहर खाया और पति फांसी के फंदे पर लटका

Thu, 11 Mar 2021 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन

बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान नई बस्ती में गुरुवार को पति-पत्नी का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीओ अरूण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार निवासी मनोज कुमार गुप्ता(26) पत्नी खुश्बू(21) और पुत्र कन्हैया गुप्ता(4 माह) के साथ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान नई बस्ती में रामकुमार राय के मकान में किराये पर रहता था। सात में माता-पिता भी रहते थे। वह यहां पिछले पांच साल से रह रहा था। मनोज की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी।

मनोज अपने पिता के साथ शहर कोतवाली के कुंवर सिंह चौराहा के पास जूस और फल बेचने का काम करता था। गुरुवार की सुबह में करीब तीन बजे मनोज ने अपने बेटे को उसकी दादी के कमरे में पहुंचा दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को कुछ संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना इसी मोहल्ले में रह रहे अपने रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस सूचना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मनोज पंखे से लटका हुआ है और उसकी पत्नी नीचे फर्स पर पड़ी थी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, चौकी इंचार्ज सिविल लाइन भी मौके पर पहुंच गए।

दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि पत्नी ने जहर खाया था, उसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें