फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने का ऐसा डर: नाविक ने टीका लगाने गए स्वास्थ्यकर्मी को उठाकर पटका, दूसरा पेड़ पर चढ़ा, देखें वायरल VIDEO

Wed, 19 Jan 2022 07:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक कोरोना वैक्सीन से इस कदर डरा हुआ है कि वह भागने पर उतारू है। लोग उसे पकड़ रहे हैं और वह उनसे मिन्नतें कर रहा है। इस दौरान वह कभी जमीन पर लेट जाता है तो कभी हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। 
विज्ञापन
बलिया में वैक्सीनेशन का डर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर तरह-तरह की तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं। इसको लेकर कहीं उत्सव जैसा माहौल है तो कहीं लोग वैक्सीन नहीं लगवाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हुए भी दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है यूपी के बलिया से। 

विज्ञापन


जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग टीके को लेकर अजीब हरकतें कर रहे हैं। टीके से बचने के लिए कोई पेड़ पर चढ़ जा रहा है तो कोई नदी में कूद जा रहा है। वाकया रेवती थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जिसका वीडियो वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है। 

कोविड-19 महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। शासन और जिला प्रशासन की कोशिश है कि शत प्रतिशत टीकाकरण करा लोगों को जीवन को सुरक्षित बनाया जाए। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को लमुहीं ग्राम सभा के सामने सरयू तट पर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से एक नाविक ने हाथापाई कर जमीन पर गिरा दिया। वैक्सीनेशन टीम के सदस्य ने नाविक को टीकाकरण के लिए बुलाया, लेकिन नाव पर सवार नाविक ने टीका लेने से इंकार कर दिया। बार-बार बुलाए जाने से नाराज नाविक नाव से कूदकर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से उलझ गया। उसे जमीन पर गिरा दिया।

टीम के नेतृत्वकर्ता अतुल कुमार दुबे ने बताया कि लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सभाओं में ढोल, डुगडुगी आदि बजाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। इस बीच यदा-कदा ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही है। समझाबुझा कर टीकाकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन

बलिया में कोरोना: 89 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 512 

बलिया जिले में बुधवार को 89 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 512 हो चुकी है। बुधवार को 58 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 186 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।  एक्टिव केस की संख्या 325 है।  बुधवार को 3746 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है। 
पढ़ें: तो क्या आजमगढ़ की इस सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, सपा जिलाध्यक्ष ने भेजा न्योता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें