फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: चुनाव कराने आए एसएसबी के 12 जवान कोरोना पॉजिटिव, जिले में 100 के करीब एक्टिव केस

Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। बुधवार को 34 लोग नए कोरोना संक्रमित  मिले। इसमें से 10 एसएसबी जवान हैं जो चुनाव की ड्यूटी के लिए आए हुए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में कारोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान भी आ रहे हैं। बुधवार को विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए पहुंचे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 12 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है।

विज्ञापन


सीएचसी रसड़ा के स्वास्थ्य अधीक्षक डा.बीपी यादव ने बताया कि सभी जवानों की जांच की जा रही है। कहा कि जवानों के रहने वाले स्कूल को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इधर, बुधवार को आई रिपोर्ट में 34 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को चार लोग और स्वस्थ हुए। इस प्रकार अब तक कुल 10 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 96 है। 

कोरोना प्रोटोकॉल का कहीं नहीं हो रहा पालन
एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। लोग मास्क लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है। इसके अलावा सोशल डिस्टेसिंग का पालन और हाथ को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। दुकानदार व मॉल संचालक भी मास्क लगाने के लिए ग्राहकों को नहीं कह रहे है। हैरानी की बात है कि गाइड लाइन को पालन कराने वाले भी कही भी नजर नहीं आ रहे है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में थम नहीं रहा कोरोना: एक दिन में मिले सबसे अधिक 490 संक्रमित,अस्पताल में महज दो मरीज भर्ती

कोरोना जांच में जुटी 75 टीमें

बुधवार को 5641 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन चार से पांच हजार तक सैंपलिंग लेने में जुटी है। वहीं टीकाकरण भी नगर से लेकर ग्रामीण स्तर पर व्यापक स्तर किया जा रहा है। 

बिना मास्क के स्टेशनों पर जाना पड़ेगा महंगा

अब बलिया के किसी भी रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क लगाए जाना लोगों को महंगा पड़ेगा। कारण कि कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ रहे प्रकोप के चलते रेलवे बोर्ड ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क वालों के खिलाफ 500 रुपया जुर्माना देने का आदेश जारी किया है।

इसके लिए प्रत्येक स्टेशनों पर जुर्माना वसूलने के लिए टीटी तैनात किए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि यह आदेश बुधवार से ही लागू कर दिया गया है। अब रेलवे स्टेशनों पर बिना मास्क के जाने वाले यात्रियों व उनके तीमारदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

86 हजार से अधिक किशोर-किशोरियों ने लगवाया टीका

किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में 15 से 18 वर्ष तक  के 86508 से अधिक किशोर-किशोरियों का टीकाकरण बुधवार तक हो चुका  है।  इसके अलावा एहतियाती डोज तीन दिन में 2735 से अधिक लाभार्थियों को लग चुकी  है।

उन्होंने अनुरोध किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण करवाना जरूरी है। जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं करवाया है वह जल्द से जल्द टीका लगवा लें और जिनकी दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है वह भी समय से टीका जरूर  लगवा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें