फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को बधाई, महामना को किया याद

Thu, 25 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


इस असवर पर भाजपा के सांसद भरत सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत जिला अस्पताल की सफाई की गई। तत्पश्चात मरीजों में फल वितरण किया गया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में सांसद भरत सिंह ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीतिक आकाश के सबसे चमकीले तारे हैं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने पर बधाई दी। मालवीय जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। सांसद ने जिला चिकित्सालय में झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके बाद मरीजों में फल वितरण किया।
विज्ञापन


उधर नगर से निधरिया गांव स्थित बालिका निकेतन तथा मिड्ढा स्थित विकलांग बच्चाें के विद्यालय में ऊनी कपड़े तथा कंबल का वितरण किए।

 इस मौके पर विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विनोद शंकर दूबे, विजय बहादुर सिंह, सुरजीत सिंह परमार आदि रहे। बालेश्वर मंदिर के प्रांगण में भाजपा नेता रमेश राय के नेतृत्व में पूजन-अर्चन कर अटल की दीर्घायु की कामना की गई।

नगरा संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताआें ने बाजार में मनाया। बांसडीह संवाददाता के अनुसार भाजपा की नेता केतकी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में केक काटकर मनाया।

 केतकी सिंह ने सैकड़ाें गरीब और असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।  बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार आयुष सेवा संस्थान की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक डा. अभिषेक कुमार सिंह ने 40 गरीबों और असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।  नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 180 लोगाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें