गुरुवार की सुबह लोगों ने एक-दूसरे को ‘ हैप्पी क्रिसमस ’ से अभिवादन कर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं शहर के विशुनीपुर स्थित चर्च में प्रार्थना के लिए सुबह से ही युवाओं तथा बुजुर्गों की भीड़ जुट गई थी।
मोमबत्ती जलाकर सभी ने यीशु मसीह से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले बुधवार की रात जैसे ही बारह बजा, घंटाघरों में प्रार्थना सभाओं में लोग शामिल हुए।
जनपद में गुरुवार को ईसाई सहित अन्य समुदाय के लोगों ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाए। इस दौरान गिरजाघरों में प्रार्थना सभा हुआ। वहीं चर्चों में सुबह से ही लोगों ने मोमबत्ती रोशन कर यीशु मसीह से सुख-समृद्धि की कामना की। रसड़ा संवाददाता के अनुसार: ग्राम परासिया स्थित चर्च में सुबह से ही ईसाइयों तथा अन्य समुदाय के लोगों का रेला उमड़ पड़ा।
इस मौके पर चर्च परिसर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का लोगों ने अवलोकन किया। वहीं मेले में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों का जायका चखा। चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान फादर जॉन इब्राहिम, फादर आकाश व फादर आनंद ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।
दुबहर संवाददाता के अनुसार : क्रिसमस-डे के अवसर पर चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष शंभू चौरसिया ने होली क्रास कान्वेंट स्कूल में सिस्टर लीमा के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों में ब्रेड, टाफी, फल का वितरण किया गया।