नगर के शहीद पार्क चौक में सांसद, विधायक का लापता होने का पोस्टर लगाते मनीष दूबे मनन साथ में रोहित च
- फोटो : BALLIA
बलिया। शहर के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को पोस्टर चस्पा कर सांसद और सदर विधायक के लापता होने का आरोप लगाया गया है। समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष दुबे मनन के नेतृत्व में सपाजनों ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और आनंद स्वरूप शुक्ला की गुमशुदगी का पोस्टर चस्पा किया। उधर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बीमारी की वजह से वे कुछ दिन दिल्ली में रहे, ठीक होने के बाद लगातार क्षेत्र में हैं। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि वे पहले और दूसरे चरण में जिले में रहे। प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान लगातार करा रहे हैं।
इस संबंध में संसदीय कार्य राज्य आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि लाकडाउन के पहले और दूसरे चरण में अपने जिले में रहे और लगातार अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से जिला प्रशासन और गांव-गांव के प्रधानों तक से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने जनता की सभी समस्याओं का समाधान भी कराया। े कहा कि वे जब भी पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं सपा के छुटभैयों को दिक्कत हो जाती है। असली बात तो ये है कि वे सब काम मुसलमानों के कहने पर करते हैं। इनका अपना कोई वजूद नहीं है।
उधर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि शुरू में बीमारी की वजह से वे दिल्ली में रहे, लेकिन ठीक होने के बाद लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बैरिया हॉट स्पॉट क्षेत्रों का बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ दौरा भी किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। लगातार क्षेत्र की जनता से संपर्क में हैं उनकी परेशानियों को दूर कराने का प्रयास कर रहे हैं।