फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा भक्तों ने की घाट की सफाई

Mon, 02 Feb 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगा समग्र समिति पचरूखिया की ओर से गंगाघाट पर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रमेश कुमार ने मां गंगा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने गंगा भक्तों को बताया कि केंद्र सरकार गंगा सफाई अभियान के तहत स्वच्छ व स्वस्थ्य भारत के  साथ गंगा के निर्मल व अविरल धारा प्रवाह के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि इस शृंखला से जुड़कर के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागिता निभाएं। इसी क्रम जिला प्रचारक गिरीश नारायण चतुर्वेदी ने गंगा के आंचल में गंदगी फैलाना कत्तई ठीक नहीं है। इस मौके  पर क्षेत्र के करीब एक दर्जनों गांवों के  एक हजार एक लोगों ने गंगा घाटों की साफ-सफाई की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने गंगा तट पर पीपल का पौधा लगाया और दूसरों से भी अपील की।

 इस मौके दिवाकर उपाध्याय, मुन्ना मिश्र, राजेंद्र यादव, निर्मल खरवार, नगरजीत चौधरी, सुशील ठाकुर, अर्जुन साह, अमित दूबे, राजेश कुमार गुप्ता, सोनू दूबे, रामकवल विंद, राजकुमार चौबे, नर्वदेश्वर चौबे, कृपाशंकर राजभर, उत्तम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें