जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा। जिसमें अतिक्रमण अभियान में सड़काें पर स्थापित वाहन स्टैंडों को हटाने, जाम व यातायात बाधित करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को दिए गए ज्ञापन में इसका उल्लेख है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर की जनता उन्हें धन्यवाद देती है। नगर के अंदर नगर पालिका प्रशासन द्वारा चार वाहन स्टैंडाें के लिए टेंडर प्रत्येक वर्ष किया जाता है। लेकिन स्टैंड के लिए कहीं जगी नहीं होने के कारण वाहन स्वामी सड़कों पर अपना वाहन खड़ी कर स्टैंड बना दिया है।
जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में वाहन स्टैंड को नगर से बाहर करने की मांग की। उल्लेख किया है कि नेशनल हाईवे-31 पर कटहल नाला पुल से लेकर भुगुआश्रम तक सड़क की दोनों पटरियों पर वाहन स्वामियों एवं दूकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिससे यह मार्ग अत्यंत सकरा हो गया है। जनहित में पटरियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस मौके पर सोनू, दिलीप, मयंक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।