फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एंटी करप्शन आजमगढ़ की टीम ने बुधवार को चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय से ढाई लाख की रिश्वत लेते चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय को गिरफ्तार किया है। टीम ने उक्त मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा सहायक चकबंदी अधिकारी सदर एवं सिकंदरपुर ललित कुमार के खिलाफ शहर कोतवाली में रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव निवासिनी गिरीजा देवी की पैतृक भूमि का मामला सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार के यहां चल रहा है। मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में आदेश करवाने के लिए उससे ढाई लाख रुपये की मांग की गई। गिरिजा देवी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ से की। इस सूचना पर टीम जिले में पहुंची। पीड़िता ने पैसा देने के संबंध में बात की तो सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय पुत्र उदयनारायन राय ने उसे बलिया रोडवेज बस स्टैंड पर बुलाया। महिला ने मौके पर पहुंच कर राजेश राय को जैसे ही पैसा दिया वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे लेकर सीधे शहर कोतवाली पहुंची। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय के अलावा सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया। टीम में प्रभारी श्याम बाबू, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, ब्रजेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र, ओमकार सिंह यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें