फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरा में सात और भीमपुरा थाना क्षेत्र के 23 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। परीक्षा शुरू होने में सिर्फ एक दिन शेष रह गया है। बोर्ड द्वारा नगरा थाना क्षेत्र में सात व भीमपुरा थाना क्षेत्र में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिये प्रशासन भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

विद्यालयों पर प्रवेश पत्र वितरण का कार्य अंतिम चरण में है। नकल के लिए बदनाम नगरा व भीमपुरा क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की नजर रहेगी। हालांकि शिक्षा माफियाओं की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। इसी का परिणाम रहा कि गत वर्ष की परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई थी। परीक्षा अवधि में कोचिंग संस्थानों व फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगीं। पुलिस इन पर विशेष नजर रखेगी। नगरा थाना क्षेत्र में रामजन्म इंटर कालेज देवरिया, पंडित श्रीनिवास इंटर कालेज पांडेयपुर, शिवप्रसाद नरहेजी इंटर कालेज संतनगर डिहवां , रामजी रुद्र जी इंटर कालेज रेंकुआनसीरपुर, कुंवर जी उमा विद्यालय चंद्रवार, नबीरसूल इंटर कालेज विश्वनाथपुर, बाबा बलदेव सिंह इंटर कालेज ताडीबडागांव को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार इस क्षेत्र में एक संतनगर डिहवां को छोड किसी भी एडेड विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया।
नकल की सूचना देने वाले को पांच हजार इनाम
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामना दी। कहा कि किसी भी कीमत पर बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र से लेकर स्ट्रांग रूम तक सबकी निगेहबानी सीसी टीवी कैमरे के नजर में होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। जो भी व्यक्ति किसी भी परीक्षा केन्द्र पर किसी भी व्यक्ति द्वारा नकल होने की सूचना देगा। उसका नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर इसके लिए पोस्टर चस्पा किया जाएगा। अगर कहीं भी नकल हुई तो परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें