फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद सुलझाने को बुलाई पंचायत, दोनों में पक्षों में चली लाठियां और ईंट-पत्थर, 11 घायल

Tue, 18 May 2021 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के एक गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी है। विवादित भूमि पिछले कई सालों से परती पड़ी हुई है। एक पक्षों द्वारा उस जमीन की ओर दरवाजा खोल दिया है, जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के डूमाडाड गांव में मंगलवार की सुबह विवादित भूमि में खोले गए दरवाजे को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक लाठी, डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी नगरा पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दो घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गांव में एक जमीन को लेकर सूरज यादव व मनन यादव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। विवादित भूमि पिछले कई सालों से परती पड़ी हुई है। उसी जमीन से सट कर झब्बर यादव ने अपनी मकान के पश्चिम तरफ दरवाजा खोल दिया है।

इसका मनन यादव का परिवार विरोध कर रहा है। घटना के दिन मनन पक्ष के लोगों ने दरवाजे को लेकर पंचायत बुलाई थी। पंचायत में ही दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मै-मैं व गाली गलौच शुरू हो गई। मनन पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर लगी सेटरिंग को उजाड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठियां तड़तड़ाने लगीं। महिलाएं महिलाओं से तो पुरुष पुरुष से भिड़ गए। दोनों तरह से ईंट-पत्थर भी चले। घटना में किसी का सिर फटा तो किसी का हाथ टूटा। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

इसमें एक पक्ष के हरिशंकर यादव, रामनारायण, राजनारायण, मनन, अनिल व सोनू तथा दूसरे पक्ष से झब्बर यादव, कमलावती, शैलेश, उमेश, रामध्यान, छोटेलाल घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से हरिशंकर व उमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि किसी भी पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें