फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल से कूड़े से पटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पीएफ भुगतान की पुरानी मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल कर दिया, जिससे नगर में चहुंओर कूड़ा पसरा गया। हालांकि शाम ईओ और सफाईकर्मियों के मध्य हुई बातचीत के उपरांत मसला शांत होता नजर आए और सफाई कर्मी काम पर लौटने की बात जरुर करते देखे गए, लेकिन देर शाम तक कूड़ा उठान नहीं होने शहर में चहुंओर गंदगी का आलम रहा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से कहीं आवारा मवेशी कचरे फैला रहे थे तो कहीं वाहनों के आवगमन से कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। यह स्थित नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि कमोबेश सभी मोहल्लों की है, जहां कूड़ा उठान ही नहीं होने से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपया खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 21 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपया व्यय करती है। बावजूद इसके शहर में गंदगी का साम्राज्य है।
----
स्थान- जापलिनगंज समय- दिन में 11.00 बजे
यहां दिन में 11.00 बजे तक कूड़ा का उठना नहीं हुआ था। पास इलाका होने के बावजूद स्वच्छता को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मी बेपरवाह दिखें। इस इलाके में जहां कूड़ा का ढेर लगा था, वहीं पास में दुर्गा मंदिर स्थित है, जहां भक्तों का दिनभर आना जाना लगा रहा है। कूड़े से उठती दुर्गंध राहगिरों ओर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी है।
विज्ञापन

---------
स्थान- टाउन हाल का गेट
समय-दिन में 11.10 बजे
नगर के समाजिक व राजनितिक गतिविधियों के केंद्र के तौर पर जाना जाने वाला टाउन हाल का मैदान इन दिनों कूड़ा घर के रुप में जाना जाने लगा है। पिछले दो दिनों से जमा कूड़े को मंगलवार को भी नपा के सफाई कर्मियों ने नहीं उठाया, जिससे मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----
स्थान- जगदीशपुर पानी टंकी चौराहा
समय- दिन में 11.20 बजे
नगर के जगदीशपुर पानी टंकी चौराहा मार्ग पर जमा कूड़ा तो चिराग तले अंधेरा को चरितार्थ करता दिखा। कारण कि इसी मार्ग से होकर प्रतिदिन नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा अपने कार्यालय और आवास के लिए जाते है, लेकिन उन्हें सड़क के बीचोबीच पसरा कचरा ना तो दिखाई देता है और ना उसकी सफाई की व्यवस्था उनके द्वारा की जाती है। जबकि नपा प्रशासन यह दावा करती है कि नगर के सभी मोहल्लों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाती है।
----
स्थान- शीश महल गोला रोड
समय- दिन में 11.30 बजे
नगर के शीशमहल गोला रोड़ में लगे कूड़ा मंगलवार को दिन में 11.30 बजे नहीं उठा था। नपा के कर्मियों की हड़ताल मोहल्लावासियों के लिए परेशानी का सबब बनीं हुई है।
---------
मेरे नगर से बाहर जाते ही कुछ लोग जानबूझ कर सफाई कर्मियों को उकसा कर हड़ताल करा दे रहे है। हालांकि अब मामला समाप्त हो गया है। इस बार की हड़ताल नपा के ही अधिकारियों व कर्मचारियों की कारस्तानी है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
अजय कुमार समाजसेवी, चेयरमैन, नपा बलिया।
---
सफाई कर्मियों की मांगें मान ली गई है और शीघ्र ही उसे पूरा कर दिया जाएगा। बुधवार से नगर में नियमित तौर पर कूड़ा उठान होगा। -दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका बलिया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें