फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय पोखरे में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बा के बांसेराम मौजा स्थित एक तालाब में शनिवार को खेलते समय ढाई वर्ष के बालक गिरकर डूब गया। परिजन पूरे दिन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका शव रविवार को पोखरे में उतराया मिला।
विज्ञापन

घर के कुछ लोग पुआल बांधने के लिए कहीं गए थे और महिलाएं शिव चर्चा में गई थीं। भुनेश्वर राजभर का ढाई वर्षीय पुत्र पीयूष पोखरे के भीटे पर बैठकर खेल रहा था। इसी बीच वह फिसल गया और पोखरे में गिर कर डूब गया। जब शाम तक वह घर पर नहीं पहुंचा तो घर के लोग पीयूष को खोजने लगे, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह जब लोग खेत घूमने गए तो देखा कि उसका शव तालाब में उतराया है। शोर-शराबा करने पर घर वाले भी पहुंचे और उसको तालाब से बाहर निकाला। पीयूष के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें