फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बच्चे की दर्दनाक मौत: ट्यूशन से घर आ रहा बच्चा सड़क पर गिरा, सीने में पेन घुसने से गई जान

Tue, 16 Nov 2021 05:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बच्चे के सीने में पेन घुसने से दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वह ट्यूशन से घर लौट रहा था। जो अचानक रास्ते में गिर गया।
विज्ञापन
child dead
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनामक घटना सामने आई है। नरहीं थाना क्षेत्र के पलियाखास उर्फ बड़का खेत गांव में बच्चे के सीने में पेन धंसने के कारण मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पलियाखास गांव निवासी राजमंगल यादव का पुत्र अनूप यादव(5) मंगलवार की सुबह सात बजे घर से थोड़ी दूरी पर ट्यूशन पढ़ने गया था। घर लौटते समय वह पैदल आ रहा था कि रास्ते में उसके पैर में ठोकर लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।

इसी बीच लिखने के लिए पेन ले गया था, वह उसके सीने में धंस गया जिससे उसके सीने से खून निकलने लगा और वह छटपटाने लगा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर बच्चे को नरहीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन रोने बिलखने लगे। इस हृदय बिदारक घटना से हर कोई हतप्रभ रह गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ पंकज कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें