बलिया। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मंगलवार को धनवंतरि जयंती एवं छठा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर युवा चिकित्सकों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीएचयू के प्रख्यात क्षारसूत्र विशेषज्ञ प्रोफेसर मनोरंजन साहू एवं संज्ञाहरण विशेषज्ञ प्रोफेसर डीएन पांडेय रहे। प्रोफेसर साहू ने कॉम्प्लिकेटेड फिस्टुला विषय पर स्लाइड से विस्तृत जानकारी दी। शल्य कक्ष में इमरजेंसी स्थिति में किया जाने वाली सीसीपीआर का प्रदर्शन किया। डॉ. अमिता सिंह पूर्व सीएमएस बलिया और जिला विकास अधिकारी राजित राज मिश्र ने विचार रखे। आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. रश्मि राय सिकंदरपुर, डॉ. ओपी साहनी हल्दी, अश्वनी कुमार सिंह बलिया, एसपी गुप्ता बलिया, वैद्य विनोद प्रजापति मधुबनी को सम्मानित किया गया। पूर्व में कार्यरत रहे चिकित्सा अधिकारी एवं डीओ को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र बी नारायण राय के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. सुभाषचंद्र यादव धर्मेंद्र, विजेंद्र कुशवाहा एवं कार्यालय के श्रीप्रकाश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।