फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पूर्व प्रधान व चार सचिव पर मुकदमा आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायती राज अधिकारी ने बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत की दो पूर्व प्रधानों तथा सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा की पूर्व प्रधान के अलावा चार ग्राम सचिवों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश एडीओ पंचायत को दिया है।
विज्ञापन

बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत के ग्रामीणों ने वर्ष 2010 से 2020 तक प्रधान रहीं महिलाओं के अलावा उक्त कार्यकाल में सचिव रहे संजय सिंह, अजय सिंह व बृजलाल पर बिना कार्य कराए गलत तरीके से कार्य को पूर्ण दिखाकर भुगतान लेने की शिकायत की थी। तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी व सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी) श्रवण कुमार को जांच सौंपा था। जांच में पंचायत क्षेत्र में कुल 27 विकास कार्यों में मानक की अनदेखी तथा मौके पर बिना निर्माण के भुगतान किए जाने की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दी थी। इसी तरह सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शाहपुर टिटिहा में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी तथा सचिव रामप्यारे चौधरी द्वारा वर्ष 2015 से 2020 के बीच गांव के विकास कार्यों में मानक की अनदेखी तथा बिना निर्माण कराए भुगतान की रिपोर्ट जांच अधिकारी सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार ने सौंपी थी। इन दोनों मामले में डीपीआरओ ने इसे लापरवाही व सरकारी धन के गबन का मामला मानते हुए एडीओ पंचायत बैरिया व सीयर को संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसकी प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई को लेकर विभाग में खलबली मची हुई है।
बैरिया ब्लॉक के नौरंगा व सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा गांव की जांच कराई गई थी। जांच में विकास कार्यों में काफी अनियमितता सामने आई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यतेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें