फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर बारातियों को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव वालों ने डीजे बजाने के विवाद में पांडेयपुर से आई बरात के आठ सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए और बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और शादी करवाई।
विज्ञापन

पांडेयपुर के शादानंद के बेटे की बारात देवढ़िया में कमला राजभर के यहां गयी हुई थी। द्वाराचार के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। जहां बंद डीजे को बजवाने के लिए देवढ़िया गांव के युवक बरात पक्ष के लोगों के साथ कहासुनी होने लगी और नौबत मारपीट तक आ गई। गांव वालों ने मारपीटकर बरातियों को घायल कर दिया। घायलों में शिवचरन (25), रामभवन (35), अजय (30), शिवसागर (60), गुड्डू (30), संजीत (25) घायल हो गये। वहीं दर्जन भर लोगों को हल्की चोटें आयी। इस दौरान अराजक तत्वों ने दो बोलेरो के शीशे तोड़ दिए और बाइकों को भी क्षतिग्रसत कर दिया। मौके पर पहूंचे नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने शादी संपन्न करायी। वही नगरा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें