फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सगी बहनों से छेड़खानी के मामले में दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित छात्राओं के पिता ने कहा कि दो लड़कियां नगरा स्थित एक स्कूल में पढ़ने जाती हैं। गांव का लड़का अमिताभ उसकी लड़कियों को रास्ते में अकेला देख अभद्र भाषा बोलते हुए छेड़खानी करता है। एक नवंबर की शाम को जब उसकी दोनों लड़कियां शौच से घर वापस आ रही थीं तो उक्त युवक ने उसकी लड़की का हाथ पकड लिया और मोबाइल नंबर मांगते हुए धमकाने लगा। इंकार करने पर दुपट्टा छीन लिया तथा छेड़खानी करने लगा। दोनों ने शोर मचाया तो युवक का भाई अभिषेक दोनों को मारने लगा। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि जांचोपरांत दोनों सगे भाइयों पर मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें