फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोपी आरक्षी निलंबित, नहीं हुआ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर आउटसोर्सिंग की महिला बुकिंग क्लर्क के साथ बुधवार की शाम छेड़खानी करने के आरोपी आरपीएफ के सिपाही दिनेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन पीड़िता द्वारा तहरीर के बावजूद जीआरपी के अधिकारी मुकदमा दर्ज करने की बजाए मामले को दबाने में जुटे हैं। उधर, पीड़िता ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए मौके पर आरपीएफ के उप निरीक्षक लल्लन चौधरी पहुंचे थे, जो अपने साथ आरोपित सिपाही को ले गए। पीड़िता की तहरीर भी यह कहकर ले गए कि जीआरपी थाने में देकर प्राथमिकी दर्ज करा देंगे। लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है। पूछने पर जीआरपी बलिया के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें