फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्ति निरीक्षक को धमकी देने में कोटेदार और पुत्रों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के रजौली गांव के कोटेदार के पुत्रों की ओर से पूर्ति निरीक्षक को धमकाने और क्षेत्र में निकलने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार और उसके पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक विश्वजीत गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रजौली के कोटेदार बालदेव चौहान की कोटे की दुकान में वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच की थी। राशन वितरण में धांधली मिलने पर उनकी रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी ने उक्त दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया । इसके बाद से कोटेदार और उनके पुत्र अजीत, जितेंद्र व आशीष की ओर से लगातार धमकी दी जा रही है।
20 जनवरी को कोटेदार के तीनों पुत्र कार्यालय में आए। जनसूचना की मांग को लेकर गाली गलौज करते हुए मुझे क्षेत्र में निकलने पर पीटने व सबक सिखाने की धमकी दी गई। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने रजौली के कोटेदार समेत उनके पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें