फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महाकुंभ में मची भगदड़ में मां-बेटी समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महाकुंभ हादसे के दौरान जिले के चार लोगों की मौत हो गई। मां-बेटी सहित चार महिलाओं की जान गई है। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। वहीं, हादसे में अलग-अलग क्षेत्रों के आठ से अधिक स्नानार्थी परिजन से भटक गए, इसकी जानकारी होने पर परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से उनको खोजने के लिए मदद की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

सागरपाली प्रतिनिधि के अनुसार नसीराबाद गांव निवासी दिनेश पटेल अपनी मां ललिता देवी, पत्नी रीना पटेल (36) व पुत्री रोशनी पटेल (11) और गांव के 15 लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण अन्य लोगों से साथ छूट गया। देर रात दिनेश अपनी मां, पत्नी, बेटी के साथ संगम घाट पर स्नान करने जा रहे थे। हादसे में दिनेश अपनी मां के साथ साइड हो गए। लेकिन पत्नी और बेटी की मौत हो गई। पत्नी व बेटी का शव देख दिनेश की होश उड़ गए।
सुबह दिनेश ने पिता प्रभुनाथ पटेल व भाई दिलीप को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। संवेदना व्यक्त करने के लिए सुबह से ही लोगो का तांता लगा रहा। दिनेश ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर देर रात शव लेकर घर आएंगे। संगम घाट पर दाह संस्कार होगा।
विज्ञापन


वहीं, इंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार महाकुंभ हादसे में नगरा थाना क्षेत्र के चचयां गांव की दो महिलाओं की मौत हुई है। चचयां गांव से 27 जनवरी को मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए 13 लोगों का जत्था प्रयागराज गया था। जत्थे में मीरा सिंह (55) अपने पति बलजीत सिंह और रिंकी सिंह (40) अपने पति छट्ठू सिंह के साथ शामिल थीं। सभी लोग नगरा से टेंपो पर सवार होकर बेल्थरारोड गए। वहां, से ट्रेन पकड़ कर प्रयागराज पहुंचे।
28 जनवरी को सभी ने संगम में स्नान किया। इच्छा पुनः मौनी अमावस्या पर स्नान करने की थी। इसी बीच रात में हादसे में मीरा सिंह व रिंकी सिंह की मौत हो गई। इस घटना में बलजीत और छट्ठू को भी मामूली चोंट आई है। घटना की सूचना छट्ठू सिंह ने तीन बजे रात में गांव निवासी सभासद लालबहादुर सिंह को फोन से दी। सभासद ने इसकी सूचना मीरा देवी के बड़े पुत्र अमित कुमार सिंह को दी। इसके बाद दोनों महिलाओं के घर कोहराम मच गया। दरवाजे पर हाल जानने के लिए ग्रामवासियों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें