रेवती। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में 93 यूपी एनसीसी बटालियन की सब यूनिट पीडी इंटर कालेज गायघाट के कैडेटों ने बुधवार को बटालियन कमांडर कर्नल महेंद्रकर हनु राव के निर्देश पर एक रैली निकाली।
रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण देव मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर मेजर धनंजय सिंह के नेतृत्व में रवाना किया। गंगा को पदूषण मुक्त कर उसके खोए हुए गौरव और पवित्रता को वापस कायम करने के उद्देश्य से कैडेटों ने रैली के माध्यम से जन जागरण किया। लोगों को बताया कि नदी गंगा भारतीय संस्कृति की अटूट विरासत है। कैडेट सौम्या और कैडेट कंचन ने संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। रैली के साथ कॉलेज के अध्यापक रणधीर सिंह, अरुण पाठक, समीर पांडेय, आशुतोष सिंह, रणजीत ओझा, बाबू राजू कुमार सिंह आदि रहे।