फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन की होगी पहचान संख्या, क्यूआर कोड से होगी ट्रेसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के सभी वार्डवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पालिका प्रशासन ने वार्ड में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को स्मार्ट बनाने की पहल की है। इसके लिए अब नगर में स्थित सभी भवनों को पहचान संख्या जारी करते हुए उसे क्यूआर कोड से जोड़ा जा रहा है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे पालिका के जिम्मेदारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं, पालिका द्वारा वार्ड में कूड़ा उठान कराने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में करीब 15 हजार 122 भवनों पर क्यूआर कोड लगाने की प्रक्रिया करीब अंतिम चरण में है। प्रदेश में अभी तक गाजियाबाद और आगरा नगर निगम में क्यूआर कोड के माध्यम से भवनों की ट्रेसिंग करने के साथ ही समस्याओं की जानकारी की जाती है और उसके माध्यम से त्वरित निदान को लेकर कदम उठाया जाता है। भवनों को 17 अंकों की पहचान संख्या जारी करते हुए उसे क्यूआर कोड से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है और क्यूआर कोड को भवनों के बाहर लगाया जा रहा। सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के बाद अपने मोबाइल से कोड को स्कैन करेगा। इससे यह पता चल जाएगा कि वार्ड में कहां कूड़ा उठ गया है और कहां नहीं। इसके साथ ही यह व्यवस्था आमजन के लिए भी उपयोगी है। जैसे यदि वार्ड के व्यक्ति को कोई भी शिकायत है वह अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए अपनी समस्या को लिखकर उस पर बता सकते हैं।
नगर में है 20 हजार भवन
नगर पालिका परिषद के दायरे में करीब 20 हजार भवन है, जिनमें करीब 16700 नगरपालिका द्वारा पंजीकृत है। शेष के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 15122 भवनों में क्यूआर कोड लगाने की प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। भवनों पर क्यूआर कोड का लगना पालिका के राजस्व बढ़ाने के दृष्टिगत भी सहायक होगा। कोड के माध्यम से जिम्मेदार यह जान सकेंगे कि भवन स्वामी पर कितना गृह कर, जलकर आदि का बकाया है और उसकी वसूली की दिशा में पहल तेज कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका को भी स्मार्ट बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी के तहत भवनों पर क्यूआर कोड लगवाया जा रहा है। अब तक 15 हजार भवनों पर इसे लगाया जा चुका है। शेष पर जल्द ही लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें