बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम भूमि विवाद में भाई ने चाकू से वार कर भाई की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार शहर कोतवाली के सिविल चौकी पर पहुंच गया था।
काजीपुरा निवासी अशरफ (30) का भाई से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की शाम दोनों भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने भाई ने अशरफ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई। परिजन एफआईआर दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सिविल लाइन चौकी पर पहुंचे थे।
मृतक पांच भाई है। बड़े भाई का नाम इजहार और छोटे का नाम सोनू है। मृतक के पुत्र अरमान ने बताया कि पिता अशरफ कई वर्षों से परिवार के साथ ससुराल में रह रहा था। पिछले साल लाकडाउन में अशरफ काजीपुरा वापस आया था। पिछले माह उसकी मां का भी देहांत हो गया। इसके बाद घर पर रहने को लेकर विवाद होने लगा। हिस्से को लेकर भाइयों से नाराजगी थी। मृतक की पत्नी की ओर से तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।