फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य नहर टूटी, खेत जलमग्न

Fri, 17 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
टूट गई नहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया जिले के अधिकांश भूभाग को सिंचित करने वाली दोहरीघाट सहायक परियोजना की मुख्य नहर शुक्रवार के शाम फरसाटार ग्राम के पास टूट गई। इससे सैकड़ों एकड़ क्षेत्रफल में पानी फैल गया। सूचना मिलने के बाद नहर में पानी की सप्लाई रोक दी गई। नहर में पानी बंद हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


घाघरा नदी से संबद्ध दोहरीघाट सहायक परियोजना की मुख्य नहर से जिले के अधिकांश क्षेत्रों की सिंचाई होती है। शुक्रवार को नहर में पानी की सप्लाई जारी थी।  इसबीच फरसाटार ग्राम के आगे करीब छह फीट के दायरे में नहर टूट गई। नहर टूट जाने से आसपास के क्षेत्रों में पानी फैल गया। नहर का पानी आसपास के खाली पड़े खेतों में बहता हुआ समीपवर्ती ग्रामों के सीमाओं पर दस्तक देने लगा।  इससे इलाके में खलबली मच गई। नहर टूटने की भनक लगते ही पानी की आपूर्ति बंद  कर दी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की  जानकारी प्राप्त की। इस बारे में बेलथरारोड एसडीएम राधेश्याम पाठक ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिलते ही पानी की आपूर्ति रोक दी गई। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल नहर दुरुस्त कराने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही नहर को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नहर टूट जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें  उभर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें