फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.50 लाख से बनेगा पुल, हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। मार्च में शासन की ओर से ब्लॉक सोहांव के चितबड़ागांव-पक्की कोर्ट संपर्क मार्ग पर टोंस नदी पर 17.50 लाख की लागत से घोषित पुल और एप्रोच रोड के कार्य के लिए भूमि पूजन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। उक्त मार्ग पर पुल बनने से नगर पंचायत के साथ ही दर्जनों गांवों बलिया-मऊ मार्ग से जुड़ेंगे। इस मौके पर उपेंद्र तिवारी ने मानपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। पटेल नगर में जलजमाव से निजात दिलाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार रात को नगर के चितेश्वरनाथ घाट पर टोंस नदी पर बनने वाले पक्के पुल के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के पक्की कोट, सिंहपुर, एकौनी, बैकुंठपुर, कोपवां, जगदीशपुर, भदौरा, डूमरी, बहादुरपुर आदि दर्जनों गांवों का सिंहाचवर-बलिया-मऊ मार्ग पर जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। इसके बाद न चौपाल में युवाओं की मांग पर मंत्री ने कानूनगो रणजीत सिंह और मनरेगा अधिकारी को मानपुर में खेल मैदान पर मिनी स्टेडियम का निर्माण आदेश दिया। पटेलनगर में भारी जलजमाव से निजात दिलाने का भी आश्वासन दिया। अमर सिंह, सुमन, हरिनारायण चौरसिया, चंदन सिंह, सुमन सिंह, शशिकला तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, श्रद्धानंद कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें