Ballia News: क्रॉसिंग का बूम अपने आप टूट गया था। किसी भी वाहन से क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। रेलवे के टेक्निकल कर्मचारियों ने बूम की मरम्मत की, तब तक स्लाइडर बूम से ट्रेनों को पास कराया गया।
नगर के चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग टूट बूम गुरुवार की दोपहर में टूट गया, जिससे करीब दो घंटे तक पूरा नगर जाम लगा रहा। रेलवे के क्रॉसिंग विभाग के कर्मचारियों द्वारा करीब दो घंटे बाद क्रॉसिंग दुरुस्त कराई। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग का बूम अपने आप टूट गया था। किसी भी वाहन से क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। रेलवे के टेक्निकल कर्मचारियों ने बूम की मरम्मत की, तब तक स्लाइडर बूम से ट्रेनों को पास कराया गया। किसी तरह का ट्रेनों के आवागमन को लेकर गतिरोध नहीं हुआ।