फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर लाखों के गहने और नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा जानपुर मुड़ियारी के छितरौली में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नकब लगाकर घर में रखे लाखों रुपये के गहने सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

छितरौली निवासी सुग्रीव पांडेय के घर बृहस्पतिवार की रात घर के पीछे से नकाब लगाकर घुसे चोरों ने बक्से और सूटकेस से लाखों रुपये के गहने तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। सुग्रीव पांडेय भैंस को नाद पर बांधकर घर के अंदर गए और कमरे का दरवाजा खोलने लगे। दरवाजा न खुलने पर परिजनों को सूचना दी। बाहर से देखने पर घर में नकब लगने की सूचना हुई। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सूटकेस और बक्से का ताला तोड़कर सामान चोर उठा ले गए थे।
महिलाओं ने बताया कि बक्से में रखे चार जोड़ी मंगलसूत्र, चार चांदी की पायल, दो नथिया, एक सोने की चेन, कान की बाली, टॉप्स, पांच अंगूठी आदि सहित 20 हजार नगद गायब था। सुग्रीव पांडेय के दो पुत्र बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में तीन-चार बेटियां हैं। इनकी शादी के लिए सामान जुटाया जा रहा था। परिवार की कमर टूट गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बांसडीह सुनील सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे। जांच चल रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें