बलिया जिले के रेवती थाने में तैनात नायब दरोगा पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरने दिया। नगर पंचायत चेयरमैन कनक पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य विनय मिश्रा, व्यापार मंडल रेवती के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता के साथ सैकड़ों लोग थाना परिसर पहुंच गए थे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी राजेश गुप्ता रविवार रात को परिवार के साथ बैरिया की ओर से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई लोग उनका पीछा कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। लक्ष्मीपुर-मूनछपरा के बीच पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
राजेश गुप्ता का आरोप है कि समोवार सुबह वह तहरीर देने के लिए थान पहुंचे तो थाने में तैनात एक नायब ने उनके साथ अभद्रता की। साथ ही मारपीट भी की। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता नगर पंचायत चेयरमैन कनक पांडेय, जिला पंचायत सदस्य निय मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता थाने पर पहुंच गए। पुलिस विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
भाजपाई थाने में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं। उधर थाने पहुंचे सीओ बैरिया राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि जांच के बाद मामले में कार्रावई होगी। धरना देने वाले अभी भी थाने पर जमे हुए हैं।