फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपाई, लगाया ये आरोप

Wed, 21 Aug 2024 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में भाजपा नेता व बैरिया के पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपाइयों ने धरना दिया। उनका आरोप है कि साक्ष्य के साथ तहरीर दिए जाने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे भाजपा नेताओं का आरोप है कि बीते 18 अगस्त को बैरिया शहीद दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक ने शहीद स्मारक स्थल से अपने संबोधन में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
19 अगस्त को सोनबरसा निवासी भाजपा नेता प्रशांत कुमार उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व विधायक पर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

तहरीर देने वाले भाजपा नेता का आरोप है कि तहरीर के साथ डिजिटल साक्ष्य एसएचओ बैरिया रामायण सिंह को उपलब्ध करा दिया गया है। बावजूद इसके साक्ष्य और जांच के नाम पर मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा रही है। जब तक प्रार्थमिकी दर्ज नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। कहा कि तीन दिनों तक धरना के बाद मांगे पूरी नहीं होने पर चौथे दिन दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमरण अनशन पर बैठूंगा और उससे उत्पन्न स्थिति के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन

धरना देने वालों में मौजूद रहे ये लोग

धरना देने वालों में प्रशांत उपाध्याय के अलावा रजनीकांत तिवारी, शशिकांत सिंह, दीपू सिंह, अंकित सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र तिवारी, आशीष पाठक, हिमांशु पाठक, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, मुन्ना उपाध्याय, राधेश्याम उपाध्याय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, मनदीप यादव, सत्यम पाठक, शिवम पाठक, भोला यादव, अरविंद प्रताप सिंह उज्जैन, मोहम्मद गुड्डू, रमेश कुमार, राजू सिंह, नितेश सिंह, बृजेंद्र कुमार व अजय सिंह आदि शामिल रहे।

क्या बोले अधिकारी 
19 अगस्त को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन पत्र व वीडियो क्लिप हमें प्राप्त कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला सही पाया गया तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-रामायण सिंह, एसएचओ बैरिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें