फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी मां ने किया था तीन साल की बच्ची का अपहरण, बंगाल में बेचने का था प्लान

Mon, 19 Aug 2024 04:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Girl Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने 36 घंटे के अंदर अपहृत बच्ची बच्ची को बरामद करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। बच्ची का अपहरण उसकी बड़ी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी महिला - पुरुष व बरामद बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र के आसन गांव से तीन वर्षीय बालिका घर से गायब हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने सुखपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बालिका को 36 घंटे के अंदर शहर कोतवाली के तिखमपुर, रामदहीनपुरम स्थित आवास से रविवार की देर रात बरामद कर लिया। अपहरण की आरोपी बालिका की बड़ी मम्मी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों किराये का कमरा लेकर चोरी से यहां रहते थे। पैसों के लिए बालिका का अपहरण किया था और पश्चिम बंगाल में बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
17 अगस्त की शाम श्रीकृष्ण सिंह उर्फ अकलू सिंह निवासी आसन ने सुखपुरा थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी तीन वर्षीय भतीजी अनुष्का स्व. अशोक सिंह सुबह से गायब है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। शक के आधार पर प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बालिका की बड़ी मां सपना से भी पूछताछ की। उसने बताया कि घटना के दिन गाजीपुर में थी। जब उसके मोबाइल का लोकेशन देखा गया तो उसकी बात गलत निकली। उसके मोबाइल में एक युवक का फोटो भी मिला। जब लोकेशन चेक किया गया तो शहर कोतवाली के तिखमपुर में दिखा रहा था। 

18 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली की उक्त बच्ची तिखमपुर में एक मकान में देखी गई है। पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद कर लिया। युवक ने अपना नाम मो. राजा पुत्र स्व. कासिम निवासी डोमनपुरा थाना सिकन्दरपुर बताया। राजा और सपना तिखमपुर एक मकान में पति-पत्नी की तरह रहते थे। दोनों के पास इस समय पैसा नहीं था। उन लोगों ने अपहरण की योजना बनाई थी कि बच्ची को पश्चिम बंगाल में बेच देंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह, बेरुआरबारी चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

अभी खुलना है साढ़े पांच लाख रुपये का राज

थाना क्षेत्र के आसन गांव से बच्ची के अपहरण में उसकी बड़ी मां सपना व उसके प्रेमी राजा का हाथ था। राजा खुद को सपना का पति संतोष बता कर बलिया में एक किराये के मकान में रहता था, जबकि सपना का पति घर पर ही रहता है। सपना की कोई संतान नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी वह एक बच्ची को लेकर घूम रही थी। पूछने पर बताती थी कि गोद लिया है। बाद में बच्ची के न दिखने पर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मर गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सपना ने उसको भी कहीं बेच दिया होगा। यही नहीं सपना के खाते में पिछले दिनों एक बड़ी धनराशि आने की भी चर्चा है। ये धनराशि कहां से आई अभी इसकी जांच होनी है। सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण इसकी जांच नहीं हो सकी थी। 
 
दादी के सहारे रहती है अनुष्का
आसन गांव निवासी जिस बालिका अनुष्का का अपहरण हुआ था। उसके पिता की मौत नवंबर 2023 में हो गई थी। उसकी 12 वर्ष की एक और बहन है। दोनों दादी के साथ गांव में रहती हैं। मां घर संभालने के लिए बाहर नौकरी करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें