बैरिया/जयप्रकाश नगर। जयप्रकाश नगर पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि एक समान शिक्षा मिले। भाजपा सिर्फ मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम, जात-पात की राजनीति करती है। भाजपा पिछड़ों, दलितों व आदिवासियों के खिलाफ हमेशा थी और रहेगी।
उक्त बातें समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित देश की जनता जवाब दें, शिक्षा में भेदभाव क्यों, भिक्षा नहीं शिक्षा चाहिए... कार्यक्रम में बुधवार को कहीं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि सभी बच्चों को सीखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का समान अवसर मिले।
मुख्य अतिथि समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि शिक्षा में समानता का मतलब है की हर बच्चे को चाहे उसकी पृष्ठभूमि या परिस्थितियों कैसी भी हो गुणवत्तापुर शिक्षा तक पहुंचे। इससे उन्हें समान अवसर मिले। विशिष्ट अतिथि वंशीधर बृजवासी, मुकेश चन्द्रा, प्रो. सुभाष सिंह, रामाधार पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। संयोजक राधेश्याम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।