अगर वहां तार और एंगल बदल दिया गया होता तो शायद इन तीन होनहारों की जान नहीं जाती। विधायक ने कहा कि एसडीएम बैरिया से कहूंगा कि इसकी जांच निष्पक्षता पूर्वक करें और दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विधायक ने पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कहते हुए कहा कि कोई दोषी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बख्शे न जाएं। उन्होंने जनता जनार्दन से भी आग्रह किया कि बिजली विभाग के कारगुजारियों से उन्हें अवगत कराएं।