फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग है बिजली विभाग: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

Sun, 28 Feb 2021 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बिजली विभाग को उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग बताया है। उन्होंने कहा है कि इनमें चोरी व सीनाजोरी दोनों है, मानवीय संवेदनाओं से इनका कोई लेना देना नहीं है। सीधे मुंह जनप्रतिनिधियों की बातें सुनना इन्हें गंवारा नहीं है और जब कठोरता से पेश आया जाता है तो हड़ताल की धमकी देने लगते हैं और आंदोलन चलाने लगते हैं।

विज्ञापन


विधायक रविवार को चांदपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। अकेले बैरिया क्षेत्र में दर्जनों पावर कनेक्शन पैसा लेकर अवैध तरीके से चलवाते हैं और एक कोई गरीब आदमी कटिया फंसाकर बल्ब जला लेता है तो उसपर एफआईआर करा देते हैं। अधिशासी अभियंता से लाइनमैन तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, इस संबंध में कई बार मैंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और मंत्री से आग्रह कर व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।

सौभाग्य योजना से लगने वाले खंभे व ट्रांसफार्मर और बनने वाली बिजली की लाइन को भी यह ठीक से नहीं करवा सके। सुपरविजन बॉडी बिजली विभाग ही है। इनका एकमात्र उद्देश्य है कि किसी भी तरह से लूटखसोट किया जाय। शोभाछपरा में दलजीत टोला के तीन युवकों की मौत बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ही हुई है। जिस खंभे से हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा था, वह तार व एंगल जर्जर था उसे बदलने के लिए गांव के लोग कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिल बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों उस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगर वहां तार और एंगल बदल दिया गया होता तो शायद इन तीन होनहारों की जान नहीं जाती। विधायक ने कहा कि एसडीएम बैरिया से कहूंगा कि इसकी जांच निष्पक्षता पूर्वक करें और दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विधायक ने पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कहते हुए कहा कि कोई दोषी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बख्शे न जाएं। उन्होंने जनता जनार्दन से भी आग्रह किया कि बिजली विभाग के कारगुजारियों से उन्हें अवगत कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें