कहा कि राहुल गांधी अगर राजीव गांधी के बेटे नहीं होते, अखिलेश यादव अगर मुलायम सिंह यादव के बेटे नहीं होते तो पार्टी चलाना तो दूर ड्राइविंग भी नहीं कर पाते। पुन: ओमप्रकाश राजभर आपकी पार्टी में आ जाएं तो ऐसे में उनका जवाब था कि अगर वह प्रायश्चित करके पार्टी में आते हैं तो उस पर विचार किया जाएगा।
कहा कि कांग्रेस व सपा विरासती पार्टी हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर घोटाला होने और दान में मिले पैसे का हिसाब सपा व कांग्रेस द्वारा मांगने पर विधायक ने कहा कि जो लोग राम के नाम पर एक रुपया भी चंदा नहीं दिए है, उनको ट्रस्ट से या विश्व हिंदू परिषद से हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
पहले ये लोग अपने पिता से हिसाब तो मांगे। जो लोग श्रीराम मंदिर निर्माण का जीवन भर विरोध किए हैं, उनको भाजपा, संघ, विहिप या ट्रस्ट से हिसाब मांगने का कोई हक ही नहीं है।
सोमवार को बलिया स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी अब बीजेपी नहीं रह गई। इसके तीन नाम हैं भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी और भारतीय जुगाड़ू पार्टी। यह हमेशा जुगाड़ पर ही चलते हैं। कहा कि देश और प्रदेश में गुजरातियों का कब्जा हो गया है।
यूपी की राज्यपाल गुजराती, सीबीआई चीफ गुजराती, ईडी का चीफ गुजराती, आरबीआई का चीफ गुजराती, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री गुजराती हैं। लेकिन इस बार जनता भाजपा के जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है। कहा कि कोरोना और महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने यूपी के बंटवारे का शिगूफा छोड़ा है, जिससे लोगों का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना ही एक मात्र उनका लक्ष्य है। राजभर ने कहा कि बीजेपी डूबती नैया है, कौन इन पर सवार होने जा रहा है। जब वोट लेना होता है तो इनको पिछड़े- दलित याद आते हैं और जब सरकार बना लेते हैं तो उन्हें किनारे लगा देते हैं।