बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके जीवन में परिवार ही सब कुछ है वह भी भाजपा पर टिप्पणी कर रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो ओमप्रकाश राजभर राजनीति का विद्यार्थी ही बने रहते, विधायक व मंत्री कभी नहीं बनते। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं हो और प्रदेश अध्यक्ष उसका बेटा हो कोषाध्यक्ष उसकी पत्नी हो वह भी भाजपा की बात कर रहा है और नैतिकता की बात कर रहा है।
वाराणसी के अजगरा विधानसभा के धरसौना में सुभासपा पार्टी नेताओं की एक बैठक हुई। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने 14 जून को राष्ट्रीय कार्यालय से मिले निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि पार्टी आगामी आम चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर प्रतिदिन बैठकों का कार्यक्रम चलाएगी।
शशिप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि ग्रास रूट से टॉप रूट तक का संगठन को और मजबूत बनाना है। एक बूथ पर 20 यूथ 05 बुद्धजीवी का वाला बूथ संगठन बनाना है किसी दल से गठबंधन पर बताया कि सुभासपा अपने दम पर तैयारी करेगी। हमारी पार्टी के दरवाजे खुले है जो भी दल गठबंधन करना चाहता है। हम अपनी शर्तो पर बात आगे बढ़ाएंगे। अन्यथा अकेले भी हम लड़ लेंगे।