फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः विधायक सुरेंद्र सिंह ने डीएम अदिति सिंह को कहा संवेदनहीन अधिकारी, बंगले के सामने धरने की चेतावनी

Tue, 18 May 2021 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार


बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार को सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था पर भड़क उठे। उन्होंने डीएम अदिति सिंह पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था और किसानों को होने वाली परेशानी के लिए डीएम जिम्मेदार हैं। बेलहरी में साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन


वहीं, सोनबरसा में भी केवल कुछ विशेष लोगों की ही खरीदारी हो रही है। विधायक ने मंगलवार को बैरिया में पत्रकारों को बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से बातचीत के बाद पूरे प्रकरण पर आयुक्त आजमगढ़, प्रमुख सचिव खाद्य व रसद तथा प्रमुख सचिव कृषि से बात की है।

आग्रह किया है कि सभी किसानों से सुविधा जनक तरीके से गेहूं की खरीदारी शुरू कराई जाए। विधायक ने कहा कि दो दिन के अंदर अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो जिलाधिकारी के बंगले के सामने धरने पर बैठूंगा। मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता ही सबकुछ है और जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार को राजकीय गेहूं क्रय केंद्र न्यू मंडी समिति रानीगंज (सोनबरसा) पर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के गेहूं क्रय की व्यवस्था में लगे मिले। विधायक ने किसानों के गेहूं क्रय के बारे में उनकी योजनाओं की जानकारी ली। वहां पर ट्रैक्टर, पिकअप से अपना-अपना गेहूं लेकर कतार में लगे हुए थे।

नगरा के हॉट निरीक्षक विपिन बिहारी सिंह को क्रय केंद्र प्रभारी बनाकर तैनात कर दिया है। 12 मई को जिन किसानों का टोकन जमा किया गया था, उनकी भी खरीद होगी और आने वाले किसानों का भी गेहूं खरीदा जाएगा। जिन किसानों का टोकेन यहां जमा है और आज जमा हो रहा है, उन्हें डेट दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें